फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम से बढ़ रही अस्पताल में मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम से बढ़ रही अस्पताल में भीड़
विज्ञापन

सोमवार की रात 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका था तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बदलते मौसम का प्रभाव मौसमी बीमारियों के माध्यम से नजर आने लगा है। दिन-रात के तापमान में भारी अंतर के कारण तेजी के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है। सर्दी जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रही है। सामान्य दिनों में मरीजों की संख्या से 25 प्रतिशत अधिक मरीज आ रहे हैं।
लगभग एक सप्ताह से रात में पारा में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जहां रात में पारा 19 के तक पहुंच रहा है। वहीं दिन में तापमान चढ़कर 29 से 31 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। दिन में चिल्लाती धूप के होने के कारण गर्मी रहती है। वहीं शाम ढलते ही ठंडक हो जाती है। इससे लोग जल्द ही बीमारियों की चपेट में आ रहे है। दिन में धूप होने के कारण लोग सर्दी का बचाव करते हुए घर से नहीं निकलते हैं। जिससे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की माने तो तापमान में परिवर्तन होने के कारण कई बीमारियां फैल रही है। जिससे चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में पर्चा बनावाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी नजर आई। इतना ही नहीं चिकित्सकों की ओपीडी कक्ष के बाहर भी मरीजों की खासी भीड़ नजर आई। उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बदलते मौसम की में होने वाली संक्रामक बीमारियों से शरीर ज्याद प्रभावित होता है। वैसे तो यह बुखार आम बुखार की तरह है। लेकिन इसका उपचार तुरंत करवाना आवश्यक होता है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. अमित चतुर्वेदी ने बताया मौसम में परिवर्तन से संक्रामक बीमारियां फैल रही है। इनमें वायरल फीवर, सामान्य बुखार, जुखाम, खांसी के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में ऐसे रोगियों की संख्या पांच से छह सौ तक पहुंच जाती है। ऐसे मरीजों से दूरी बना कर रखना चाहिए। बिना चिकित्सक के किसी भी प्रकार की दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी, जुकाम होने पर शीघ्र ही चिकित्सक से उपचार लें। सर्दी से बचाव करेें। फुल कपड़े पहने। बीमार होने की स्थिति में कोताही न बरतें और चिकित्सक की सलाह लें।
डा. अमित चतुर्वेदी
वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल ललितपुर

प्रतिदिन आ रहे मरीजों की संख्या
तिथि महिला पुरुष
26 अक्तूबर 479 559
27 अक्तूबर 447 476
28 अक्तूबर 406 478
29 अक्तूबर 494 576
30 अक्तूबर 511 514
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें