फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 सिंतबर से चलेगा सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
4 सिंतबर से चलेगा सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान
विज्ञापन

ललितपुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान चार से 14 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसमें जिले की कुल आबादी की दस प्रतिशत जनसंख्या में पोलियो कार्यक्रम की तर्ज पर सक्रिय क्षय रोगी खोजे जाएंगे। जिले को टीवी की बीमारी से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीबी मरीजों का चिह्नित करने के लिए जिला व ब्लाक स्तर पर 58 टीमों को गठित कर प्रशिक्षण दिया गया है। यह टीमें ऐसे क्षेत्रों में जहां पर ईंट भट्टे, पत्थर की खदानों, क्रेशर, जिन गांवों में कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है, औद्योगिक क्षेत्रों के कर्मियों की संख्या, ऐसे क्षेत्र जहां पर सामान्य स्वास्थ्य सुविधा की पर्याप्त पहुंच नहीं हो, क्षेत्र जो एचआईवी व टीबी संक्रमण के लिये संवेदनशील हो, शहरी मलिन बस्तियों, जिला कारागार, बाल सुधारगृह, अनाथालय, रैन बसेरा आदि में 10 कार्य दिवसों में कार्य करके टीबी के संभावित मरीजों की खोज कर तुरंत जांच एवं पहचान कर इनका 48 घंटे के अंदर उपचार शुरू करवाना है। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. जेएस वक्शी ने बताया कि अभियान में 13 सुपरवाइजर व सभी विकासखंडों के चिकित्सा अधीक्षक/चिकित्सा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें