फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-नगर पालिका में डाले गए दो दर्जन कामों के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में डाले गए दो दर्जन कामों के टेंडर
विज्ञापन

चौदहवें वित्त आयोग से कराए जाने हैं काम, सुर्खियों में आई नपा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली के कार्य कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को दो दर्जन कामों के लिए कई ठेकेदारों ने अपने टेंडर डाले। लेकिन इन्हें किन्हीं कारणों के चलते खोला नहीं जा सका।
लंबे समय से नगर में विकास कार्य अटके हुए हैं। कई वार्ड तो ऐसे हैं, जिनमें सड़क, नाली की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे सभासदों की ओर से कार्य कराने का दबाव पालिकाध्यक्ष रजनी साहू पर बना हुआ था। जिसे ध्यान में रखकर लाखों रुपये के कामों को छोटे-छोटे काम दर्शाकर करीब दो दर्जन कामों के टेंडर निकाले गए हैं। लेकिन इन्हें पालिका के नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं किया गया। इसके चलते कई ठेकेदार निकाले गए कामों की निविदा को जानने और डालने की तिथि के लिए यहां-वहां भटकते नजर आए। इस मामले में बरती गई गोपनीयता चर्चा का विषय बन गई। यहां तक कि कार्यालय कर्मियों ने चुप्पी नहीं तोड़ी। वहीं, अवर अभियंता भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। जिनके लिए टेंडर डाले गए उनमें नझाई बाजार में प्रेम अग्रवाल के मकान से धर्मेंद्र जैन के मकान तक, रविंद्र यादव के मकान से विनय जैन के मकान तक सीसी सड़क व नाली कार्य, कल्लू कुशवाहा के मकान से राजू यादव के मकान होते हुए रजनी चौरसिया, इमरत राजपूत के मकान तक पेवर ब्रिक्स रोड, नाली कार्य, रामनगर में राईन कब्रिस्तान के सामने आफिसर कालोनी गेट से पुलिया तक नाली निर्माण, पिसनारी बाग में सुरेंद्र सिंह लोधी के माकन से आनंद झां के मकान तक पक्की नाली, खिरकापुरा में प्रेमनारायण कुशवाहा के मकान से गिरधारी, मुरारी कुशवाहा के मकान होते हुए लखन मिस्त्री के मकान तक सीसी सड़क, नाली, नदीपुरा में सलीम के मकान से मरकज मस्जिद व मतीन के मकान होते हुए ताहीर खान के मकान सीसी सडक, नाली के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने ढर्रे पर चल पड़ी पालिकाध्यक्ष
पूर्व के नगर पालिकाध्यक्ष के नक्शेकदम पर वर्तमान अध्यक्ष चल पड़ी है। उन्होंने दो तरह के टेंडर निकलवाए हैं। इनमें जो बड़े काम हैं, उन्हें ई टेंडर में शामिल किया तो छोटे कामों में पूर्व की तरह टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। छोटे कामों के टेंडर डालने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और आज ही इन्हें खोला जाना था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते ऐसा हो नहीं पाया। सूत्र बताते हैं कि इन टेंडरों के माध्यम से करीबी ठेकेदारों को संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

समय निकालकर खोले जाएंगे टेंडर
कार्य की अधिकता के चलते टेंडर नहीं खोल पा रहे हैं। जैसे ही काम कम होता है, वैसे ही डाले गए टेंडर खोल दिए जाएंगे।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद

किसी को नहीं रोका
टेंडर डालने से किसी को रोका नहीं गया है। टेंडर खोलने के संबंध में ईओ ही बता सकते हैं।
रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें