फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला प्रकरण में आया नया मोड़, समिति मिली एसपी से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला प्रकरण में नया मोड़, समिति मिली एसपी से
विज्ञापन

ललितपुर। गोशाला प्रकरण में यूट्यूब पर वायरल वीडियो के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रविवार को दयोदय पशु संरक्षण केंद्र व गोपुत्र सेना समितियों द्वारा समाज में वैमनुष्ता फैलाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जबकि इस मामले में जिलाधिकारी मानवेेंद्र सिंह के निर्देश पर पहले ही जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

करीब चार-पांच दिन पहले दयोदय पशु संरक्षण केंद्र पर गोवंश लेने से इंकार करने और सरकार के नुमाइंदों पर अपशब्द कहे जाने का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसके सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के मामले में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जांच की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारी को सौंप दी, जो अभी चल रही है। जिसके संबंध की एक कॉपी गोसेवा आयोग व प्रबंध समिति को भी भेजी गई है। इसी दौरान एक नया वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो गया, जिसमें गोतस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गो तस्करी का यह वीडियो वायरल होने पर गोसेवा से जुड़ी समितियों में रोष फैल गया। रविवार को दयोदय पशु संरक्षण केंद्र (गोशाला) ने एक-एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को देते हुए इस तरह यूट्यूब पर डाली गई गो तस्करी की पोस्ट को फर्जी बताया है और गोशाला की छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया। समितियों ने उक्त गोसेवा तस्करी के वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर अवैध धन की मांग करने का आरोप भी लगाया। ज्ञापन पर संतोष कुमार, मोदी पंकज जैन, प्रदीप, समित समैया, नरेंद्र कड़ंकी, संजय रसिया, अनुज शर्मा, अजय जैन, शैलेंद्र सिंघई, श्रीश कुमार जैन, अक्षय टड़ैया, अभिषेक जैन, अरविंद सिंघई, संजय कुमार, प्रशांत शुक्ला व अनूप जैन आदि के हस्ताक्षर है। वहीं गोपुत्र सेना ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर यूट्यूब पर की गई पोस्ट में वैमन्स्यता फैलाने के आरोप लगाया है। ज्ञापन पर प्रशांत शुक्ला, अनुज शर्मा, अनूप जैन, दीपक जैन व अभिषेक दुबे आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें