फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्या: महरौनी पेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली अव्यवस्था पर आक्रोश फूटा , किया चक्का जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी।
महरौनी नगर के मड़ावरा रोड स्थित अनेक मुहल्लों के लोगों ने गुरुवार को विगत चार दिन से बिजली की आपूर्ति न होने से परेशान होकर रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के समझाने और विद्युत विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर शीघ्र आपूर्ति देने के लिए आश्वस्त कर जाम खुलवाया गया।
बताते चले कि नगर के मड़ावरा रोड स्थित टीचर कालोनी, पंडा कालोनी, जैन मंदिर कालोनी, नहर कालोनी, इंदिरा चौराहा तक के सभी उपभोक्ता बिजली से परेशान होकर सड़कों पर आ गए और गुरुवार की सुबह आक्रोशित भीड़ ने मड़ावरा रोड पूरी तरह से जाम कर दिया। गौरतलब है कि उक्त मुहल्लों में शासन की मंशा से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के उद्देेश्य से नई बंच केबल व नए खंभे ट्रांसफार्मर आदि को बदलने व जहां जरूरत है, वहां नए सिरे से लाइन स्थापित करने का काम किया जा रहा है। लेकिन विभागीय ठेकेदार की लचर कार्यप्रणाली के चलते न तो कही काम दिख रहा है और जो कुछ थोड़ा बहुत काम करते भी है तो घटिया सामग्री उपयोग लाने व कार्य के प्रति उदासीनता के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। दिनभर काम करने के लिए आपूर्ति बंद कर दी जाती है तो वही शाम को काम बंद होने के बाद घटिया सामग्री का उपयोग करने से पूरी लाइन मजबूरन बंद करनी पड़ती है, जिससे की कोई जानमाल का नुकसान न हो जाए। विगत एक सप्ताह मे ठेकेदार व विभागीय स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता व कार्य में घटिया सामग्री उपयोग में लाने के कारण विद्युत विभाग को लाखो रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चंद मिनटों में जल गई केबल
महरौनी। मड़ावरा रोड स्थित ट्रांसफार्मर से लेकर मुख्य सड़क से होते हुए ठेकेदार द्वारा नई बंच केबल डालने का काम दिन भर चला, जिसमें उक्त ट्रांसफार्मर से जुडे़ सभी मुहल्लों की आपूर्ति दिन भर के लिए बंद कर काम हुआ। लेकिन जैसे ही शाम को लाइन चालू कराई गई तो जो नई केबल डाली गई थी, उसमें जगह-जगह आग लग गई और देखते ही देखते सारी केबल जगह-जगह टूट गई, जिससे लोगों को मिलने वाली सप्लाई बाधित हो गई। मुहल्लेवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि जो केबल डाली जा रही है। वह केबल ठेकेदार द्वारा ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में घटिया किस्म की खरीद की गई है। विभाग द्वारा उसे टेस्टिंग में पास भी कर दिया गया यह एक सोचने का विषय है। जबकि यह केबल चंद्र मिनट भी साथ नहीं दे सकी। ठेकेदार द्वारा लगाए जा रहे सामान की घटिया क्वालिटी के कारण विभाग का भी लाखो रुपये का नुकसान हो रहा है। फिर भी अधिकारी चुप बैठे हैं।

कच्छा बनियान में उपभोक्ता पहुंचे एसडीएम के द्वार
महरौनी बुधवार शाम जब दिन भर के इंतजार के बाद लोगों को पता चला कि डाली गई केबल बुरी तरह से जल चुकी है। अब रात में लाइट आने की संभावना भी दूर-दूर तक नहीं है। तो सभी मुहल्लावासी, जो जिस हाल में है एकत्र होकर एसडीएम साहब के आवास पर कच्छा बनियान में ही पहुंच गए और अपनी आप बीती सुनाने लगे। उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप ने लोगों को गंभीरता पूर्वक सुना और तुरंत अवर अभियंता महरौनी से बात की।

हर दो दिन में जल रहा ट्रांसफार्मर
महरौनी। करीब एक सप्ताह होने को है विगत सप्ताह से अभी तक इस स्थान पर चौथा ट्रांसफार्मर जल चुका है। लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने अभी तक कोई ऐसा ठोस कदम नहीं उठाया कि आखिर विभाग की लाखो रुपये की क्षति होने के बाद भी लोग परेशान क्यों हो रहे। एकाद नही तीन तो रोड को क्रास करने वाले तारो के संपर्क में ट्रक लोडर इत्यादि बडे़ वाहन आने के कारण तीनों फेस इकट्ठे होने से डीपी जल चुकी है, जिन्हें विभाग द्वारा दूसरे दिन बदलने का कार्य अनवरत चलता रहा और लोग परेशान होते रहोे। रात-रात भर जागकर गुजारी। लेकिन कल रात फिर से केबिल जलने से तीनो फेस फिर से इकट्ठे हो गए और फिर से ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो गया। अगर देखा जाए तो विगत सात दिनों में एक-दो नहीं चार ट्रांसफार्मर शहीद होने के बाद भी मुहल्लेवासी लाइट के लिए परेशान घूम रहे है और रात्रि जागरण कर बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


बर्जन
ठेकेदार की लापरवाही और घटिया सामग्री के कारण विभाग को क्षति हुई है, उसकी जांच कराकर दोषी पाये जाने पर कार्यवाही अवश्य की जाएगी। फिलहाल अभी लोगों की बिजली आपूर्ति की परेशानी को दूर करना पहला काम है, जिसके लिये विभाग ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर जल्द आपूर्ति सुचारु कराने में लगा है।
सौरभ पटैरिया, एसडीओ महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें