फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्षय पोषण योजना में मरीजों को पांच सौ रुपए का प्रतिमाह इंसेंटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
निक्षय पोषण योजना में मरीजों को 500 रुपये का प्रतिमाह इंसेंटिव
विज्ञापन

एक अप्रैल से इलाज कराने वाले मरीजों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
सरकार द्वारा पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को इलाज के दौरान पोषण सहायता देने के लिए इंसेंटिव प्रदान करने के लिए नि:क्षय पोषण योजना शुरू की गई है, जिसके तहत एक अप्रैल से इलाज कराने वाले नए मरीजों के लिए पोषण सहायता प्रदान करने के लिए पांच सौ रुपये का इंसेंटिव प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खय रोग अधिकारी डा.जेेएस बख्शी ने बताया कि एक अप्रैल से नि:क्षय पोषण योजना शुरू की गई है। इसके तहत एक अप्रैल से इलाज कराने आए नए मरीजों के लिए इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत लाभार्थियों को पांच सौ रुपये का इंसेंटिव प्रति माह दिया जाएगा। उक्त सहायता की धनराशि डीबीटी स्कीम के माध्यम से सीधे मरीजों (लाभार्थियों) के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। वर्तमान में उन टीबी मरीजों को जिनका कैट प्रथम श्रेणी का टीबी इलाज चलता है, उन्हें छह माह तक, कैट द्वितीय श्रेणी के टीबी मरीजों का आठ माह का और एमडीआर मरीजों को 24 माह तक का इलाज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना से वह मरीज लाभान्वित होंगे, जिनका इलाज चल रहा है, उन्हें एक अप्रैल 2018 से उक्त योजना का लाभ मिलेगा। टीबी के वह सभी मरीज जिनका इलाज एक अप्रैल के उपरांत शुरु हुआ है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि टीबी के वह मरीज जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा, उसमें टीबी के वह मरीज शामिल होंगे, जिनका इलाज 31 मार्च 2018 तक इलाज पूर्ण हो चुका है। उन मरीजों को नि:क्षय पोषण योजना का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा, जो मरीज इलाज अधूरा छोड़ देंगे अथवा नियत समय पर जांचों के लिए नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें