फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों ने गौवंश आश्रय को दिया ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौवंश आश्रय को 11-11 हजार रुपये का योगदान
विज्ञापन

ललितपुर।
जनपद में आवारा गौवंशों के लिए जिला मुख्यालय के समीप ग्राम कल्यानपुरा में करीब 59 हेक्टेयर भूमि पर गौवंश आश्रम बनाया जा रहा है। यह जिला प्रशासन संचालित करेगा, लेकिन इसको बनाने के लिए शासन, जनप्रतिनिधियों और आमजन का आर्थिक व श्रमिक सहयोग लिया जा रहा है। करीब चार हजार गौवंशों को आश्रय दिलाने की योजना है।
ग्राम कल्यानपुरा में बनाए जा रहे इस गौवंश आश्रम को बनाने के लिए शहर के नागरिक आगे आकर आर्थिक सहयोग करने में काफी रुचि दिखा रहे हैं। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे के मार्गदर्शन पर बुधवार को जनपद के 24 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रबंधकों ने डीएम मानवेंद्र सिंह को 11-11 हजार रुपए धनराशि को चैक सौंपा है। चैक देने वालों में श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता सजन कुमार, राजकीय हाईस्कूल पइा के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शहीद खां मंसूरी, राजकीय इंटर कॉलेज महरौनी की प्रधानाचार्या गीता सोनी, राजकीय हाईस्कूल कुम्हैैड़ी की प्रधानाध्यापिका शीलम गुप्ता, डीआईओएस कार्यालय वरिष्ठ लिपिक रामकिशोर शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, सरदार पेटल अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज खितवांस प्रधानाचार्य लखनलाल त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी डायट भजनलाल कुशवाहा, जीआईसी जखौरा प्रधानाचार्य मनोज कुमार, राजकीय हाईस्कूल अंधेरा प्रधानाध्यापक आयशा बेगम, जीजीआईसी ताबलेहट प्रधानाचार्या अंजना वर्मा, राजकीय हाईस्कूल थनवारा प्रधानाचार्या मंजूषा श्रीवास्तव, राजकीय हाईस्कूल दूधई श्रीराम समाधिया, जीजीआईसी प्रधानाचार्या पूनम मलिक, राजकीय स्कूल कल्यानपुरा शकुंतला सैनी, जीआईसी माताटीला प्रधानाचार्य रामबृज राम, बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन प्रधानाचार्य भगवानदास मिश्र, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली प्रधानाचार्य केएल चौधरी, श्रीमहावीर इंटर कॉलेज पाली प्रधानाचखर्य मुकेश कुमार परिहार, पहलवान गुरुदीन इंटर कॉलेज पनारी प्रबंधक पारस नाथ यादव, जीआईसी बार प्रधानाचार्य जलील खान, सीबी गुप्ता इंटर कॉलेज महरौनी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार गुप्ता, श्रीमर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट प्रबंधक मनोज कुमार भट्ट ने गौवंश आश्रम में अपना अंश दान किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्कार, सदर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित उपस्थित रहे। राजकीबय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


दो बेटियों ने भी सौंपा चैक
दो नन्ही मुन्नी सगी बहनें अर्निका शर्मा व आख्या शर्मा ने भी गौवंश आश्रम के लिए अपने हाथों से डीएम को 11 हजार रुपये का चेक सौंपा। दोनों की बच्चियों ने अपने अभिभावकों के सहयोग व खुद की गुल्लक में जोड़े गए रुपयों को मिलाकर दान राशि दी है, बदले में बच्चियों ने अपने अभिभावकों से चोकलेट व खिलौनों में रुपये बर्बाद नहीं करने का वादा किया है।
विज्ञापन


इन लोगों ने भी दी योगदान धनराशि
गौवंश आश्रम के लिए योगदान राशि चैक के माध्यम से ली जा रही है। बुधवार को ही दयोदय गौशाला समिति के अध्यक्ष संतोष इमलिया ने, जिला उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर के जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा समेत सदस्यों नीरज जैन मोदी, संजय जैन रिंकू, समित समैया, आयुष जड़िया ने 11-11 हजार रुपये का चेक डीएम को सौंपा। वहीं कल्यानुरा के ग्राम प्रधान शंकर सिंह लोधी ने भी 11 हजार रुपये का चेक सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें