फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ के चुनाव की तिथियों घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार संघ के चुनाव की तारीख घोषित
विज्ञापन

दस जनवरी से नामांकन और 30 जनवरी को होंगेे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला बार संघ की कार्यकारिणी की बैठक में अग्रिम कमेटी के गठन को चुनाव कार्यक्रम की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसके तहत दस जनवरी से नामांकन और 30 जनवरी को मतदान व परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में जिला बार के किराएदारों को एक दिसंबर तक किराया अदा करने की चेतावनी जारी की गई है। निर्णय लिया कि यदि जो भी किराया अदा नहीं करेंगे उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी एवं दुकानें नीलाम की जाएंगी। इसके साथ ही बैठक में जिला बार की अग्रिम कमेटी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम की तिथियां भी घोषित कर दी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला बार की सदस्यता 12 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद वोटर लिस्ट का अनंतिम प्रकाशन 20 दिसंबर तक कर दिया जाएगा। वोटर लिस्ट पर आपत्ति 23 दिसंबर तक ली जाएगी। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2018 को किया जाएगा। इसके बाद चुनाव के लिए नामांकन 10 से 12 जनवरी एवं 15 व 16 जनवरी को होंगे। नाम वापसी 18 जनवरी को और जांच 19 जनवरी को होगी। जबकि मतदान 30 जनवरी 2018 को होंगे और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नेमिकुमार जैन एवं महामंत्री हरिकृष्ण शुक्ला ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें