फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं हुआ नामांकन, प्रशासन रहा मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन नहीं हुआ नामांकन, प्रशासन रहा मुस्तैद
विज्ञापन

ललितपुर।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष/पार्षद पद के लिए पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। इसके पीछे मुख्य वजह राजनीतिक दलों की टिकटें फाइनल नहीं होना माना जा रहा है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार चल रही पंचक के कारण नामांकन पत्र जमा करने से बचते नजर आए।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष/पार्षद पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। तहसील परिसर नामांकन स्थल बनाया गया है। जहां अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन जमा किए जाने हैं। वहीं, तहसील में पार्षद पद के लिए पृथक-पृथक वार्ड के काउंटर बनाए गए हैं। आज नामांकन भरने का पहला दिन है। लेकिन, कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नहीं पहुंचा। जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। तहसील परिसर में बेरिकेडिंग के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिस कर्मी निर्धारित समय तक उम्मीदवारों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी नामांकन पत्र जमा करने के लिए नहीं पहुंचा। वर्तमान में उभरकर सामने आए दावेदार अभी भी राजनीतिक दलों की टिकट फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं। किसी ने सपा, बसपा तो किसी ने भाजपा, कांग्रेस व आप में अपना आवेदन दे रखा है। जिस वजह से दावेदार अपना नामांकन करने से बच रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि राजनीतिक दल अभी भी जातिगत, सामाजिक समीकरणों में उलझे हैं, जिस कारण उन्हें उम्मीदवार घोषित करने में परेशानी आ रही है। उधर, एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए आज कोई भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया है।
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त का कर रहे इंतजार
इस समय पंचक चल रहा है। लोगों में ऐसी धारणा है कि पंचक में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, यह भी नामांकन नहीं होने का एक कारण रहा है। इस संबंध में ज्योतिषाचार्य डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री का कहना है कि पंचक को लेकर लोगों को सही जानकारी नहीं है। पंचक में केवल मृतक कर्म ही वर्जित हैं। उत्तरा भाद्रप्रद व रोहणी नक्षत्र राजनीति के हिसाब से शुभ माने जाते हैं। इसकी राशि मीन होती है, जिसका स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है। हालांकि, उम्मीदवार की राशि इससे मेल खानी चाहिए, तभी इसका लाभ मिलता है।
विज्ञापन


जिले में नहीं हुआ एक भी नामांकन
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष/पार्षद पद के लिए एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया है। जिले में नामांकन की स्थिति शून्य रही है। गुलाब हुसैन
सहायक निर्वाचन अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें