फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी दी
विज्ञापन

ललितपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान मतदान स्थलों के भौतिक सत्यापन कार्य की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदान स्थलों के भौतिक सत्यापन के संबंध में दिशा निर्देशों की जानकारी दी।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान स्थलों के भौतिक सत्यापन के दौरान प्रत्येक मतदान स्थल की जांच और भौतिक सत्यापन करते हुए निर्धारित चेक लिस्ट तैयार की जाये और उस चेक लिस्ट को आयोग की वेबसाइट पर पीएस वेरीफिकेशन में फीडिंग की कार्यवाही तत्काल पूर्ण कर ली जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने आयोग के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करने तथा दिए गये निर्देशानुसार ही मतदान स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी तालबेहट द्वारा प्रस्तुत मतदेय सथल संख्या-30 प्रापा वनगुवाकलां में सम्मलित अनुभाग गूगर की दूरी तीन किमी से अधिक होने के कारण मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गूगर में पृथक मतदेय स्थल स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया। उप जिलाधिकारी महरौनी ने मतदेय स्थल संख्या-114 रूकवाहा में 1350 से अधिक मतदाता होने के कारण तथा स्थान उपलब्ध न होने के कारण कन्या प्राथमिक पाठशाला रूकवाहा में नया मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महेश प्रसाद दीक्षित उप जिलाधिकारी, पदम सिंह, धीरेंद्र प्रताप, नरेंद्र सिंह, हरीओम शर्मा, गुलाब सिंह, हेमंत चौधरी, सौरभ कुमार पांडेय, मनोज कुमार सरोज, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, रामकिशन पाल, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जमील अहमद, राजेश यादव समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें