समाजवादी पार्टी की ताकत हैं युवा व नौजवान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर जनपद में युवाओं को जागरूक करने के लिए छात्रसभा के तत्वाधान में समस्त महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में ‘छात्र नौजवान जागरूकता अभियान’ साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया जा रहा था। बीते 11 सितंबर से शुरू हुए इस साप्ताहिक अभियान का समापन हो गया है।
समाजवादी छात्रसभा द्वारा बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे छात्र नौजवान जागरूकता अभियान का समापन समारोह का आयोजन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान लोकचंद्र की नर्सरी छात्रसंघों की समसामायिक उपयोगिता पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राकेश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी विचारधारा की जब प्रदेश में सरकार थी, तब छात्र-नौजवान के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ कर उन्हेें लाभान्वित किया गया था, किंतु जन विरोधी सरकार आयी और उसने तमाम योजनाओं को बंद कर दिया है। इससे गरीब नौजवान छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लैपटॉप, कन्या विद्याधन जैसे योजनाएं बंद कर दी गई है। 1090 महिला हैल्प लाइन से महिलाओं को वंचित कर दिया गया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार छात्रों के साथ-साथ किसान विरोधी व व्यापारी विरोधी भी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था तहस-नहस है। इसी क्रम में छात्रसभा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह सेतू ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस सरकार के खिलाफ अभियान चलाना होगा। जब-जब राजनीतिक परिवर्तन हुए है, युवा शक्ति की महात्वपूर्ण भूमिका रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से लोहिया वाहिनी झांसी जिलाध्यक्ष संजय सौलंकी, जिला संगठन प्रभारी ज्योति सिंह लोधी, कैलाश यादव, महेंद्र सिंह, राजेश यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, नेपाल सिंह, शिवम मिश्रा, करन पाल, पुष्पेंद्र, बृजेश, रोहित, कुंदन पाल आदि उपस्थित रहे।