फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 14 घंटे में एक घर से निकले 16 सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एक घर में एक के बाद एक 16 सांप निकले। 15 सांपों को मार दिया गया। वहीं, एक सांप को सपेरे ने जिंदा पकड़ा। सपेरे ने बताया कि पकड़ा गया सांप छोटी नागिन है, जोकि काफी जहरीली होती है। इस घटना से परिवार वाले रातभर दहशत में रहे।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी के ग्राम पड़वां निवासी जगदीश कुशवाहा ने खेत में अपना मकान बनवा रखा है। मंगलवार शाम को उसके घर में चूल्हे के पास सांप निकला, जिसे मार दिया। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे तक एक के बाद एक 15 सांप निकले। इससे परिवार वाले दहशत में आ गए। आलम यह था कि पूरा परिवार रातभर सो नहीं पाया और जागकर रात गुजारी। बुधवार सुबह घर वाले सहज हो पाते कि एक और सांप निकल आया। इसके बाद सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त सांप को पकड़ा। उसने बताया कि यह नागिन है, जोकि काफी जहरीली होती है। सपेरे ने उसे गांव से बाहर जंगल में छोड़ दिया। जगदीश कुशवाहा ने बताया कि बारिश के चलते खेतों में पानी भर जाने से सांप घर के अंदर घुस आए थे। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें