फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में मिले 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार की स्थिति अजब-गजब बनी हुई है। जहां रविवार को एक ही महिला संक्रमित मिली थी। वहीं सोमवार को हुई जांचों में 16 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलेक्शन बूथ सेंटरों से 1425 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 610 आरटीपीसीआर, पांच सैंपल ट्रूनॉट किट से और 810 सैंपल एंटीजन किट से लिए। इनमें 16 व्यक्ति एंटीजन किट के सैंपलों की आई रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला चौकाबाग, जिला पंचायत के पास, मऊठाना, पिसनारी, गोविंद नगर, सिविल लाइन, इलाइट चौराहा निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बिरधा के ग्राम कुआंतला, दैलवारा, राजघाट, ब्लाक बिरधा के ग्राम बिरारी, ग्राम खौंखरा, पड़ोरिया व तहसील महरौनी के ग्राम गौना, सतवांसा निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
--------
3207 पहुंचा आंकड़ा
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3207 पहुंच गया है। इनमें 3078 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 83 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1109 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सोमवार को हुई जांच में 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें