फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एक घर में 14 घंटे में लग गया सांपों का ढेर... रातभर नहीं सोया परिवार; सपेरे ने नागिन को जिंदा पकड़ा

Wed, 16 Jul 2025 04:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सांपों की दहशत का आलम यह था कि पूरा परिवार रात भर सो नहीं पाया और जागकर रात गुजारी। बुधवार की सुबह घर वाले सामान्य हो पाते कि एक और सांप निकल आया।
विज्ञापन
पकड़ी गई नागिन को दिखाता सपेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक घर में एक के बाद एक चौदह सांप निकले। पंद्रह सांपों को मार दिया गया, एक सांप को सपेरे ने जिंदा पकड़ लिया। सपेरा ने बताया कि पकड़ा गया सांप छोटी नागिन है। 

विज्ञापन

कोतवाली महरौनी के ग्राम पडवां निवासी जगदीश कुशवाहा खेत पर बने मकान में अपने परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार की शाम को उसके घर में एक सांप निकला, जिसे मार दिया गया। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे तक एक के बाद एक 15 सांप निकले। जिससे परिजन दहशत में आ गए।

सांपों की दहशत का आलम यह था कि पूरा परिवार रात भर सो नहीं पाया और जागकर रात गुजारी। बुधवार की सुबह घर वाले सामान्य हो पाते कि एक और सांप निकल आया। इस पर परिजनों ने सपेरे को बुलाया। सपेरे ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त सांप को पकड़ा।


विज्ञापन

सपेरे ने बताया कि पकड़ा गया सांप नागिन है, जोकि काफी जहरीली होती है। पकड़े गए सांप को सपेरे ने गांव से बाहर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। घर में चौदह घंटे में सोलह निकलने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाए हो रही हैं।


यह भी पढ़ें- प्रेमी से मरवा डाला पति: 'जितनी गोली मारनी है मार... मगर बचने न पाए', आशिक से चिल्लाकर बोली बीवी; खुले कई राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें