संस्कारवान बनाते हैं शिविर: संजय
ललितपुर। वर्णीनगर मड़ावरा में चल रहे श्रुत संवर्धन ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर का दिल्ली से आए संजय जैन, राजीव जैन और अमित जैन ने निरीक्षण किया और बच्चों से प्रश्न किए। उन्होंने कहा कि यह शिविर बच्चों में धार्मिक ज्ञान का विकास करेंगे। शिविरों के माध्यम से बच्चे धर्म के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चे संस्कारवान भी बनेंगे। केंद्रीय संयोजक मनीष शास्त्री शाहगढ़ ने कहा कि शिविर का समापन 20 जून को नवागढ़ पर होगा, जिसमें प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शिविर में शामिल प्रतिभागियों की परीक्षा हुई, जिसमें 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षण शिविर के अध्यक्ष डॉ. विरधीचंद्र जैन, डॉ. राकेश सिंघई, नीलेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, ब्रह्मचारी विनोद भैया, ब्रह्मचारी महेंद्र भैया, ममता जैन, सूरज जैन, प्रीति जैन, रुबी जैन, सोनम जैन मौजूद रहे।