ट्रैक्टर पलटने से युवक घायल
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पटसेमरा में एक युवक ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार की सुबह ग्राम पटसेमरा निवासी भजन सिंह पुत्र झगड़ू ट्रैक्टर चला रहा था कि अचानक रोड किनारे उतारने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब कर घायल हो गया। उसी दौरान वहां से श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ अपनी गाड़ी में निकले। हादसा देख वहां रुक गए और ट्रैक्टर से दबकर घायल हुए भजन सिंह को अपने साथ गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।