योग अभ्यास कराया
ललितपुर। पतंजलि योग समिति, महिला योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, किसान पंचायत द्वारा कंपनी बाग में योग अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही गांव-गांव व तहसील स्तर पर योग अभ्यास जिला प्रभारी अरविंद जैन, प्रीति जैन, मुकेश साहू द्वारा कराया जा रहा है। युवा भारत संस्था के मंडल प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी, परशुराम साहू के सहयोग से जन जागरण रैली निकाली जा रही है। इसमें योग साधन रामकिशोर विश्वकर्मा, सुरेेंद्र जैन, महेश साहू, कल्पना समैया, चेतना गुप्ता, स्नेहा, प्यारेलाल साहू उपस्थित रहे।