तेज गति से भाग रहे बिजली मीटर
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लगवाए जा रहे नए इलेक्ट्रानिक मीटरों की गति पर सवाल खड़े किए और तेज गति से भाग रहे मीटरों से उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने तक का आरोप लगाया। सेना ने शासन द्वारा बिजली की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव की निंदा करते हुए प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। कंपनी बाग में बुंदेेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर लगाए जा रहे इलेक्ट्रानिक मीटरों की गड़बड़ी, त्रुटिपूर्ण रीडिंग बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन किया। मांग की गई कि सही गुणवत्तापूर्ण मीटर लगाए जाएं, प्रदेश सरकार व नियामक आयोग बढ़ी दरों के प्रस्ताव वापस ले। इस मौके पर हरीश कपूर टीटू, हरविंदर सिंह सलूजा, शीलचंद जैन, सुभाष चंद्र जैन, अमर सिंह बुंदेला, गेंदालाल जैन, दीपक सिंह, श्रीराम राजपूत, टिंकू सोनी, कामता प्रसाद, विनोद साहू, गफूर खां, नंदराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।