किसानों ने पार्क में जहां-तहां छोड़ दिए लंच पैकेट
ललितपुर। चंद्रशेखर उद्यान पार्क में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के दौरान किसानों ने लंच पैकेट की पूड़ी- सब्जी खाकर उन्हें यूं ही फेक दिया। इस दौरान पार्क में कहीं भी डस्टबिन नहीं रखे गए थे। किसानों को जहां जगह मिली, वहां उन्होंने लंच पैकेट छोड़ दिए। जिससे पार्क में गदंगी फैल गई। जल संस्थान भी गंदगी फैलाने में पीछे नहीं रहा। जल संस्थान ने पार्क में ऐसा टैंकर रख दिया, जिसमें टोटियों की संख्या कम थी। एक पाइप में टोंटी ही नहीं थी, जिससे टैंकर का पानी यूं ही फैलता रहा।