नवकुंडी महायज्ञ का समापन
चढ़रऊ। ग्राम चढ़रऊ में सात दिन से चल रहा नवकुंडी महायज्ञ पूर्णाहुति के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। बृहस्पतिवार की सुबह 108 गांवों की प्रभातभेरी मंडलों के श्रद्धालुओं ने पूरे गांव में घूमकर भजन-कीर्तन गाए, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। गलियों में चारों तरफ फूल-मालाएं सजी हुई थीं, प्रत्येक घर पर प्रभातभेरी मंडल को टीका लगाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात शाम को भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त कर धर्म लाभ लिया।