फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीविजन चोरी करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन के एक होटल से धोखाधड़ी कर टीवी चोरी करने के आरोप में राजस्थान के धौलपुर निवासी एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि रेलवे स्टेशन के पास मेन रोड पर होटल राधिका व गुरुकृपा रेस्टोरेंट के नाम से प्रतिष्ठान हैं। 31 मई को एक व्यक्ति आया, जिसने अपना पता धौलपुर राजस्थान बताया। उक्त व्यक्ति ने होटल में एक कमरा छह सौ रुपये प्रतिदिन की दर से बुक कराकर पांच सौ रुपये जमा किए। उसने बताया कि मार्केटिंग का कार्य करता है। तीन- चार दिन दिखाई नहीं दिया। मास्टर चाबी से कमरा खोलने पर देखा कि कमरे में लग टेलीविजन चोरी कर ले गया है। तहरीर पर राजस्थान के धौलपुर निवासी रविंद्र पुत्र देवकी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें