फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी होम साइंस में बनाएं कॅरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी होम साइंस में बनाएं कॅरियर
विज्ञापन

ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में कॅरियर काउंसलिंग के चौथे दिन बीएससी होम साइंस में कॅरियर बनाने की जानकारी दी गई। संस्थापक / प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, फिजियोलॉजी, साइकोलॉजी, साफ-सफाई, इकोनॉमिक्स, रूरल डेवलपमेंट, चाइल्ड डेवलपमेंट, सोशियोलॉजी, फैमिली रिलेशन, कम्यूनिटी लिविंग, आर्ट, खाना, न्यूट्रीशन, कपड़े, उनकी डिजाइनिंग और घर का मैनेजमेंट आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि घर ज्यादातर कार्य इसमें समाहित हैं। अगर कॅरियर के हिसाब से देखें तो आधुनिक महिलाओं के लिए कंटेपरेरी आर्ट, घर के सजाने और आधुनिक हाउसकीपिंग में अच्छा कॅरियर साबित होगा। होम साइंस में पांच विषय हैं, जिसमें विशेषज्ञता प्राप्त की जा सकती है। फूड एंड न्यूट्रीशन, रिसोर्स मैंनेजमेंट, ह्यूमन डेवलपमेंट, फैब्रिक एंड एपैरल साइंस और कम्युनिकेशन एंड एक्टेंशन विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है। प्रोफेसर भगवत नारायण शर्मा ने कहा रिसोर्स मैैनेजमेंट में ऊर्जा संसाधन का मैनेजमेंट, ग्राहक संबंधी जानकारी, घर या ऑफिस की प्लानिंग और डिजाइनिंग आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। होम साइंस में बारहवीं के बाद स्नातक डिग्री ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने कहा इस क्षेत्र में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रोडक्शन इंडस्ट्री जैसे कुकिंग, फैशन डिजाइनिंग, फूड विशेषज्ञ, ड्रेस मेकिंग, पर्यटन या सर्विस इंडस्ट्री जैसे हाउस कीपिंग, फूड कैटरिंग विभाग आदि में नौकरी कर सकते हैं। चाहे तो घर से भी काम कर सकते हैं या बिजनेस शुरू कर सकते हैं। होम साइंस के विभागाध्यक्ष अनु जैन ने कहा कि होम साइंस से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने के बाद कई तरह के अवसर मिलते हैं। उच्च शिक्षा के बाद स्कूल और कॉलेज स्तर पर अध्यापन संभव है।
विज्ञापन

प्रबंधतंत्र की ओर से चौधरी प्रदीप, प्रवीण, प्रो. आदित्य मिश्रा, प्रो. राकेश राजन, प्रो. पुष्पेंद्र वर्मा, प्रो. अभिषेक रावत, सुमिता पांडेय, यासमीन जहां, संपूर्णा जैन, राखी वर्मा, शुभम नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें