इलाज के दौरान अज्ञात की मौत
ललितपुर। जिला अस्पताल में तीन दिन पूर्व भर्ती कराए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में नौ जून को दोपहर 12.50 बजे एक 40 वर्षीय व्यक्ति को अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रशासन से मिले मेमो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।