छात्रवृत्ति का मास्टर डाटाबेस बनाने के लिए मांगी सूची
ललितपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11 व 12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार किया जाना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर को पत्र लिखकर पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन लॉक करने के लिए कहा है।