फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के आदेश पर खुला महिला शौचालय का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र के महिला प्रसाधन का ताला खुला
विज्ञापन

महरौनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में अव्यवस्थाएं हावी हैं। शौचालय और तीमारदारों को ठहरने के लिए बने रैन बसेरा का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ा था। लेकिन, एक महिला को जरूरत हुई तो सीएमओ तक मामला गया, तब जाकर ताला खुल सका। कस्बा निवासी छत्रसाल सिंह परिहार अपनी पत्नी प्रभा का इलाज कराने स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इलाज के दौरान चिकित्सक ने पत्नी का यूरिन टेस्ट करने के लिए उनसे यूरिन लाने को कहा। इस पर दंपती ओपीडी में बने शौचालय गए, लेकिन महिला शौचालय पर ताला जड़ा था। पति छत्रसाल ने महिला शौचालय का ताला खुलवाने के लिए स्टाफ से कहा लेकिन शौचालय नहीं खुलवाया। एक लिपिक से बात की तो उसने कहा कि महिला शौचालय नहीं खुल सकता, इसलिए आप पुरुष शौचालय का प्रयोग कर लें। इस पर पीड़ित ने मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन लगाकर स्थिति बताई। इसके बाद महिला शौचालय का ताला खुला। महिलाओं के प्रति अस्पताल प्रशासन के इस उपेक्षित रवैये से साफ है कि अधीनस्थ कर्मचारी सरकारी मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारी ताला बंद करके कहीं चला गया था, तो मैंने महिला शौचालय का ताला तुड़वा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें