फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनि सुप्रभ सागर का होगा मड़ावरा में चातुर्मास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनि सुप्रभ सागर करेंगे मड़ावरा में चातुर्मास
विज्ञापन

मड़ावरा। जैन संत गणेश प्रसाद वर्णी की कर्मस्थली और धर्मनगरी मड़ावरा में मुनि सुप्रभ सागर जी ससंघ वर्षाकालीन चतुर्मास करेंगे। सकल दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आचार्यश्री से विनय की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आशीर्वाद प्रदान किया। दिगंबर जैन समाज मड़ावरा पिछले दो वर्षों से मुनि सुप्रभ सागर जी के चतुर्मास हेतु प्रयासरत थी। जहां-जहां मुनि सुप्रभ सागर व आचार्य विशुद्ध सागर जी विराजमान रहे हैं, जैन समाज ने वहां पहुंचकर चतुर्मास के लिए निवेदन किया। 12 जून को आचार्य विशुद्ध सागर जी ने अपने सुयोग्य शिष्य सुप्रभ सागर व संघस्त मुनि प्रणत सागर जी के मड़ावरा में चतुर्मास करने का आशीर्वाद प्रदान कर दिया। इससे जैन समाज में हर्ष की लहर है। मुनि श्री सुप्रभ सागर जी ससंघ मध्यप्रदेश के अशोक नगर में विराजमान हैं, जहां से वह पदविहार करते हुए वर्णी नगर मड़ावरा आएंगे। प्रतिनिधिमंडल में डीके जैन सर्राफ, कपूरचंद गौना वाले, रज्जू खुटगुवां, राकेश जैन, हक्कन जैन, अजय भीकमपुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें