जैन दर्शन का ज्ञान जिनवाणी में
ललितपुर। भारतीय महिला जैन मिलन अरिहंत शाखा ने श्री आदि नाथ जैन बड़ा मंदिर में श्रुतपंचमी पर जिनवाणी के रखरखाव के लिए सेवा कार्य किया। जैन मिलन की अध्यक्ष किरण सतभैया और मंत्री जयंती अलया के नेतृत्व में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि जैन दर्शन का ज्ञान जिनवाणी ही कराती है और इससे हमें जैन संस्कृति का बोध होता है। जैन संस्कृति जिनवाणी संरक्षण में ही निहित है। जिनवाणी की सेवा करना प्रत्येक श्रावक का धर्म है। इस अवसर पर ज्योति कामरा, श्वेता चौधरी, अनीता जैन, साधना जैन, प्रीति जैन, नीलम कामरा, शशि कामरा मौजूद रहीं।