खदान का समतल करना रोका जाए
ललितपुर। तहसील ललितपुर के ग्राम देवगढ़ निवासी कपूर सिंह पुत्र गजराज सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कुछ लोगों पर जंगल में पत्थर की खदान को समतल करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया कि उक्त खदान में पानी भरने की वजह से आसपास के जंगली जानवरों की प्यास बुझती है। लेकिन, खदान के आसपास लगे पेड़ काटकर खदान को समतल किया जा रहा है। उन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।