डेयरी फार्मिंग स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया
ललितपुर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में महिलाओं को डेयरी फार्मिंग का 10 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया गया। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स तथा साईं ज्योति संस्था द्वारा तारा अक्षर कार्यक्रम के तहत 21 नवसाक्षर महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रशिक्षण देकर प्रेरित किया गया। आरसेटी डायरेक्टर सच्चिदानंद मंडल ने कहा कि महिलाओं की साक्षरता द्वारा ही आर्थिक, सामाजिक, सशक्तिकरण संभव है। छोटी-छोटी बचत के माध्यम से बड़ी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। साईं ज्योति संस्था के अजय श्रीवास्तव, तारा अक्षर के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर कर्नल एमएस आहलुवालिया, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अक़ील अहमद, आरसेटी फैकल्टी मैनेजर रूपेंद्र श्रीवास्तव, नंद किशोर, राजीव, पुष्पेंद्र यादव, राघवेंद्र पांडेय, भानुप्रताप, यासमीन जहां, अजय मिश्रा उपस्थित रहे।