फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की स्थापना से रैदासपुरा की समस्या का होगा हल

विज्ञापन
विज्ञापन
रैदासपुरा की प्यास बुझाएगा ट्यूबवेल
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में दिनोंदिर गहरा रही पेयजल समस्या के निदान के लिए जल संस्थान, जल निगम और नगर पालिका के अधिकारियों ने खूब माथापच्ची की। इस दौरान जल संस्थान के अधिकारियों ने वार्ड नंबर 02 रैदासपुरा में एक नलकूप (ट्यूबवेल) की मांग की। इस पर सहमति बन गई और एस्टीमेट बनाने का काम जल निगम करेगा। मोहल्ला तालाबपुरा में एचके टेलर से कटरा बाजार होते हुए छत्रसालपुरा, मऊठाना और रावरपुरा में नई पाइप लाइन विस्तार के लिए एस्टीमेट बनाने का निर्णय लिया गया।
नगरीय क्षेत्र में गहरा रही पेयजल समस्या के निदान के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के चैंबर में पेयजल की समीक्षा की गई। विभिन्न पाइप लाइनों के लीकेज व मोटर मरम्मत पर चर्चा हुई। बताया गया कि साइफन लाइन में लीकेज, करबला रोड व स्टेशन रोड के लीकेजों की मरम्मत कराई गई है। तुवन मंदिर गेट के बगल में, तालाबपुरा गंगा फार्म हाउस के सामने और नेहरू नगर राइजिंग मेन लाइन के लीकेज सुधारे गए। इसके अलावा 04 मोटरों की मरम्मत भी कराई गई। नगर में पेयजल की आपूर्ति 35-40 स्थानों पर कराई जा रही है। वार्ड नंबर 02 रैदासपुरा में पेयजल की समस्या के लिए पहले ही सर्वे कराया जा चुका है। इसमें पाया गया कि पेयजल समस्या के समाधन के लिए एक नलकूप (ट्यूबवेल) की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा स्थित एचके टेलर से लेकर कटरा बाजार होते हुए छत्रसालपुरा, मऊठाना और रावरपुरा में नई पाइप लाइन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस पर पाइप लाइन बिछाने का एस्टीमेट बनाने पर जोर दिया गया। अम्रुत योजना के तहत नगर में नल कनेक्शन 4031 हो चुके हैं, जबकि इसका लक्ष्य 4942 का है। शहर में चालीस टैंकर चलाए जा रहे हैं। संकरी गलियों में पानी पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। जल संस्थान की पांच खराब मोटरों को सुधरवाने के लिए कहा गया है।
बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र, परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई उप्र जल निगम प्रवीण कुट्टी, अधिशाषी अभियंता जल निगम मो. सुलेमान खां, अधिशाषी अभियंता जल संस्थान प्रवीण कुमार यादव, अवर अभियंता जल संस्थान रामभुवन राम एवं कार्यालय अधीक्षक आशुतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिकारी ट्यूवबेल व नई पाइप लाइन विस्तार का मांग पत्र जल निगम को देंगे। इसके उपरांत जल निगम इसका एस्टीमेट तैयार करेगा, जिसे जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। अवशेष रह गए सात-आठ पाइप लाइन लीकेज एक सप्ताह में सुधारने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
- डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें