फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षयरोगी खोज अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षयरोगी खोजो अभियान शुरू
विज्ञापन

ललितपुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चौथे चरण के सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान (एक्टिव टीबी केस फाइंडिग प्रोग्राम) शुरू हो गया। सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर जांच टीमों को रवाना किया। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि अभियान 22 जून तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत जांच टीमें घर-घर जाकर टीबी के संभावित लक्षणों वाले रोगियों की जांच करेंगी। टीबी के संभावित लक्षणों वाले रोगी जिन्हें 15 दिन से लगातार खांसी का आ रही हो, 15 दिन से अधिक बुखार आ रहा हो, पिछले छह महीने में कभी बलगम में खून आया हो, पिछले एक महीने में कभी सीने में दर्द की शिकायत हुई हो, वजन कम हुआ हो, पुराने टीबी के मरीज जिनको उपरोक्त में से कोई भी एक लक्षण हो, वह जांच करा सकते हैं। ऐेसे मरीजों के बलगम के दो नमूने लेकर नजदीक के बलगम जांच केंद्र पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीबी की पुष्टि होने पर रोगी को घर पर ही दवा उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के लिए जिले की कुल लक्षित आबादी 142200 है, जिसमें सभी ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्रों की 10 प्रतिशत आबादी शामिल की गई है। इसके लिए जनपद में 58 टीमें प्रतिदिन के हिसाब से 10 दिन में टीबी के संभावित मरीजों की खोज करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के मरीजों की तुरंत जांच एवं पहचानकर इनका 48 घंटे के अंदर उपचार शुरू कराना है। इसके लिए 13 सुपरवाइजर एवं सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक/चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदार बनाया गया है। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश भारती, एसीएफ टीम सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें