जिला अस्पताल में नहीं उपचार की सुविधाएं
ललितपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले में कई रोगियों की संख्या अधिक है, लेकिन जिला अस्पताल में सुविधा नहीं है। रविवार को कलेक्ट्रेट के हनुमान मंदिर पर जिलाध्यक्ष जेके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्याओं के निस्तारण करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि किडनी रोगियों की संख्या अधिक है, लेकिन जिला अस्पताल में उपचार की सुविधा नहीं है। मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है। ह्रदय रोग के उपचार की भी सुविधा नहीं है। ह्दय के मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। वृद्धों को उपचार के लिए लाइन में लगना पड़ता है। कई लोगों को अधिक परेशानी होती है। उन्होंने शीघ्र ही किडनी रोगियों, ह्दय रोगियों व वृद्धों को बेहतर उपचार की सुविधा दिलवाए जाने की मांग की है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पेंशनरों को सातवे वेतनमान के एरियर का भुगतान कराए जाने की मांग की है। इस दौरान केपी दुबे, दानवीर सिंह, महेंद्र कुमार जैन, महेश, एआर रिछारिया, कैलाश चंद्र जैन, रामदास सेन, कंहैयालाल यादव, रामबाबू यादव, परमानंद, चिंतामणि, घनश्याम आदि मौजूद रहे।