महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल की जयंती मनाई
मड़ावरा। कस्बा मड़ावरा में अखिल भारतीय बने महाराणा प्रताप एवं महाराज छत्रसाल की जयंती मनाई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने उनके शौर्य को याद किया।
क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाह की अध्यक्षता एवं जय कुमार सिंह की उपस्तिथि में महाराणा प्रताप की 479 वीं जयंती मनाई गई। सोनी मैरिज हॉल से महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गिरार तिराहे होते हुये रनगांव के मोती महराज मंदिर, पुराना बाजार, मुख्य बाजार से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का मैरिज गार्डन के पास आकर समापन हो गया। इसमें आसपास के गांवों से आए क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। समाज के लोगों साथ अन्य समाज के लोगों ने भी उनकी जयंती पर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ले कहा कि राजस्थान के कुंभलगढ़ में जन्मे महाराणा उदयसिंह के वीर सपूत देश के महान योद्धा और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वाले मेवाड़ के वीर राजपूत राजवंश के राजा महाराजा राणा प्रताप एवं बुंदेलखंड केसरी महाराज छत्रसाल का नाम इतिहास में अमर है।
शोभायात्रा में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बेबी राजा बुंदेला, दरयाब सिंह, प्रताप सिंह गौर, पंचम सिंह, गोविंद सिंह, शेरसिंह, भोलेराजा, विजय सिंह, भगवत सिंह बैस, बॉबी राजा, सुरेंद्र विक्रम सिंह, बिट्टू राजा, ताहर सिंह, अशोक तोमर, जगदीश सिंह, छत्रपाल सिंह, दीपेंद्र सिंह, अमित सिंह, सौरभ राजा, आशुतोष सिंह, मनोहर सिंह हरपाल सिंह, शिवा सिंह आदि शामिल रहे। नारायन सिंह सेंगर ने आभार व्यक्त किया।
विधायक निधि से होगा धर्मशाला का निर्माण
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ महाराणा प्रताप एंव महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मड़ावरा पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेते हुए महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनके नाम से एक भवन (धर्मशाला8 बनवाए जाने के लिए विधायक निधि से ग्यारह लाख रुपये देने की घोषणा की।