फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय पर रखे जाएंगे खेल प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय पर रखे जाएंगे खेल प्रशिक्षक
विज्ञापन

ललितपुर। खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देने के लिए अंशकालिक मानदेय पर वर्ष 2019-20 के लिए खेल प्रशिक्षकों का चयन ट्रायल होगा। इसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, नेटबाल, तलवारबाजी, तैराकी समेत अन्य खेल शामिल हैं। चयन ट्रायल 17 जून से शुरू होगा।
खेल निदेशालय उप्र लखनऊ द्वारा खेल प्रशिक्षण शिविरों के संचालन के लिए अंशकालिक मानदेय पर प्रशिक्षक रखे जाएंगे। इसके लिए प्रशिक्षकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। इनका चयन/ ट्रायल्स निर्धारित तिथि में सुबह सात बजे से होगा। एथलेटिक्स/ वालीबॉल/तीरंदाजी/नेटबाल/तलवारबाजी/तैराकी के लिए 17 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ, हॉकी/ हैंडबाल/जिमनास्टिक/भारोत्तोलन/पॉवरलिफ्टिंग/वुशू के लिए 18 जून, केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ, बाक्सिंग/ क्रिकेट/ बैडमिंटन/ फुटबाल/ बास्केटबाल/ लॉन टेनिस/ टेबल टेनिस के लिए 19 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ, ताइक्वांडों/ कुश्ती/ जूडो / कबड्डी/ खो-खो/ स्क्वैश/ शूटिंग/ साफ्ट टेनिस/ साईकिलिंग/ कराटे के लिए 20 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ और रोइंग/क्याकिंग एंड कनोइंग के लिए 21 जून को इलाहाबाद में ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की शैक्षिक योग्यता स्नातक होगी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होंगी। आवेदक की आयु 01 अप्रैल को 25 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक को प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय, एनआईएस / एलएनआईपीई, राज्य स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय (जूनियर वर्ग) स्तर के खिलाड़ी अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक हेतु पात्र है। आवेदक को अपने आवेदनपत्र के साथ आवश्यक प्रमाण पत्र (जन्मतिथि, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता, खेल संबंधी व्यवसायिक योग्यता, खेल आफीशियल की योग्यता प्रमाण पत्र की फोटोकापी लगाना अनिवार्य है। जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम ललितपुर पर 10 जून तक आवेदनपत्र तीन प्रतियों में जमा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें