फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड लगाकर करें रवरिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ लगाकर करें परवरिश
विज्ञापन

महरौनी। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्षा कृष्णा अमर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन इस सीमा तक बिगड़ गया है कि पृथ्वी तथा उस पर बसे जीवों और मनुष्यों के अस्तित्व पर संकट आ गया है। हजारों लाखों वर्षों से यह संतुलन बना रहा, लेकिन पिछले 100-150 वर्षो से यह स्थिति बहुत ही भयावह हो गई है। श्री मूरत सिंह मेमोरियल विद्यालय के युग गायत्री चेतना केंद्र पर आयोजित संगोष्ठी में शिक्षाविद सुखनंदन तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो पेड़ लगाकर उनकी परवरिश करना जरूरी है। इस मौके पर रूप सिंह, जमुना प्रसाद साहू, प्रबंधक देवेंद्र श्रीवास्तव, गनेशी साहू, जुगल किशोर सोनी, महिपाल सिंह, रामकुमारी, प्रियंका, अंतिम शुक्ला, प्रभा देवी, अर्चना, जानकी, सविता देवी, रितेश, नेहा ने विचार व्यक्त किए। संचालन कैलाश नारायण सिसोदिया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें