फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की बड़ी जीतों में ललितपुर विधानसभा की जीत शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की बड़ी जीतों में ललितपुर विधानसभा सीट शामिल
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ललितपुर विधानसभा की जीत प्रदेश की सबसे बड़ी जीतों में से एक है। नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की है, उसके वह सदैव ऋणी रहेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि ललितपुर विधानसभा की जीत प्रदेश की सबसे बड़ी जीतों में एक है और यह हम सब के लिये गौरव का विषय है। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। हमारा कार्यकर्ता चुनाव में बिना किसी स्वार्थ के जुटता है और उसी की परिणति है कि ललितपुर विधानसभा में अनुराग शर्मा भारी मतों से विजयी हुए है।
विज्ञापन

इस मौके श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, बुंदेलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जे के सिंह, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, शालिगराम पुरोहित, क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, रमेश कुमार सिंह लोधी, अनिल अंचल, अशोक गोस्वामी, देवेंद्र गुरु, नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू, तालबेहट नगरपंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी, बब्बूराजा बुंदेला, राजकुमार जैन, सुशील अग्रिहोत्री, वंशीधर श्रीवास, रामेश्वर सड़ैया, दीपक जायसवाल, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, सुरेश कोंते, हाजी इकबाल वेग, सुखदयाल अहिरवार, सुरेश टोंटे, किरण सेन, हरीराम लोधी, हरिश्चंद्र रावत, अजय पटैरिया, दीपक पाराशर, ध्रुव सिंह सिसौदिया, रुपेश साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें