फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी शहर में बरकरार रहा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन भी बिगड़ी रही पानी की चाल
विज्ञापन

ललितपुर। लगातार तीसरे दिन शहर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की समस्या बनी रही। मोहल्ला रैदासपुरा के लोगों को आधा किलोमीटर दूरी से पेयजल जुटाना पड़ा। वहीं, मोहल्ला गांधीनगर और नईबस्ती में लोग पीने के पानी के लिए परेशान देखे गए। इसकी वजह टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाना रहा।
सोमवार को गोविंद सागर बांध स्थित जल संस्थान के साइफन वाल्व किसी ने काट दिए थे, इस कारण शहर में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। मंगलवार को देर रात्रि तक साइफन वाल्व की मरम्मत हुई। इस कारण संस्थान की टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाई। इससे शहर में लगभग दस मिनट की जलापूर्ति ही हो पाई। मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, पुरानी बजरिया, महावीरपुरा, सरदारपुरा में लोग पीने का पानी पानी भर पाए।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला रैदासपुरा में पानी ही नहीं पहुंचा। ऐसे में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। जब नल नहीं आए तो महिलाएं, पुरुष और बच्चे एक साथ घरों से निकले। कोई मोहल्ला खिरकापुरा के हैंडपंप पर खड़ा नजर आया तो किसी ने प्राथमिक विद्यालय चौबयाना के पास लगे हैंडपंप से पानी भरा। कई तो हैंडपंप पर लगी भीड़ देख आगे बढ़ गए। सटक चौराहे के पास लगे हैंडपंप से लोगों ने पानी भरा। मोहल्ला पठापुरा निवासी शाहिद का कहना है कि 15 दिनों से नल में पानी नहीं आया है। आसपास लगे हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। मोहल्ला गांधीनगर, नईबस्ती और गोविंद नगर में भी जलापूर्ति बाधित रही। लगातार तीन दिन से शहर में जलापूर्ति बाधित होने से लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश रहा। हालांकि, विभागीय अफसर गहराई पेयजल समस्या से बेखबर नजर आए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव का कहना है कि शहर में सामान्य जलापूर्ति रही है। किसी मोहल्ले में पानी की समस्या होने की उन्हें जानकारी नहीं है। पानी की खपत बढ़ने से कुछ जगहों पर पेयजल की समस्या हो भी सकती है।

एसडीएम सदर ने पिलाई डांट
सुबह साढ़े सात बजे के आसपास अचानक बिजली गुल हो गई। इस कारण जल संस्थान के टैंकरों में पानी नहीं भर पाया। इन्हीं में से दो टैंकर सुबह के समय ईदगाह पर रखे जाने थे, लेकिन एक ही टैंकर मौके पर पहुंच सका। इस पर एसडीएम सदर गजल भारद्वाज का पारा चढ़ गया। उन्होंने जल संस्थान के कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उनका कहना था कि पहले से टैंकर भर लेने थे। करीब एक घंटे बाद जब लाइट आई, तब खाली टैंकर पानी से भरे गए। इसके बाद समस्याग्रस्त इलाकों में टैंकर भेजने का सिलसिला आरंभ हुआ। कई जगहों पर जल संस्थान के टैंकर निर्माण स्थलों पर देखे जा रहे हैं। ऐसा ही एक टैंकर चंडी मंदिर के पीछे श्मशान घाट पर रखा है। यहां जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है।
------
मोहल्ला श्रद्धानंदपुरा के हैंडपंप खराब हैं। इससे जल संस्थान के पानी पर निर्भर हो गए हैं। तीन दिन नल भी सूखे पड़े हैं। मोहल्ला चौबयाना से पानी भर रहे हैं, तब जाकर पीने के पानी का इंतजाम हो पा रहा है।
- मुन्नी,
मोहल्ला श्रद्धानंदपुरा
----
मोहल्ला चौबयाना में लगे हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। मोहल्ला रैदासपुरा और चौबयाना की दूरी अधिक होने से कई लोग साइकिल पर कुप्पा बांधकर पानी जुटा रहे हैं। पानी के लिए बहुत परेशान हो गए हैं। कोई इस समस्या को सुनने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र, मोहल्ला रैदासपुरा
------
साइफन वाल्ब को सही करने में ज्यादा समय लग गया था। इस कारण टंकियां कुछ प्वाइंट कम भर पाईं। इससे कुछ जगहों पर सप्लाई में समस्या हो सकती है। बृहस्पतिवार से टंकियां पूरी क्षमता से भरने लगेगी।
- प्रवीण यादव, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें