फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी ग्राद्योग बोर्ड 11 इकाइयां लगाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड 11 इकाइयां लगाएगा
विज्ञापन

ललितपुर। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन हेतु मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में शासन ने जिले में 55 लाख रुपये पूंजी निवेश कराते हुए 11 इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार स्थापित कराने के लिए बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक परियोजना लागत के उद्योगों की स्थापना के लिए आरक्षित वर्ग (अनु. जाति, अनु. जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांग) के लाभार्थियों को टर्मलोन (पूंजीगत ऋण पर) ब्याज मुक्त ऋण तथा सामान्य वर्ग के (पुरुष) आवेदकों को चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर ऋण उललब्ध कराया जाता है। सामान्य वर्ग के (पुरुष) लाभर्थियो को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा आरक्षित श्रेणी के लाभार्थियो को पांच प्रतिशत निजी अशंदान लगाना अनिवार्य है।
आवेदक की आयु 18 वर्ष से तथा 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उसे संबंधित उद्योग में प्रशिक्षित होना चाहिए। पालिटेक्टिनक/आईटीआई पास तकनीकी रूप से प्रशिक्षित एंव परम्परागत कारीगरो तथा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ग्रामोद्योग विषय लेकर उत्तीर्ण छात्र/ छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य का 30 प्रतिशत महिलाओं, तीन प्रतिशत द्विव्यांग उवं 22 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यदल समिति के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें