फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलहन उत्पादन में अपनाएं तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
दलहन उत्पादन में अपनाएं तकनीक
विज्ञापन

ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र में खरीफ फसलों के उत्पादन तकनीकी का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. दिनेश तिवारी ने दलहन उत्पादन में उचित तकनीकी अपनाने के लिए किसानों को ग्रीष्मकालीन जुताई और अच्छे गुणवत्ता के बीज का प्रयोग करने का आग्रह किया। डॉ. नितिन कचरू यादव ने किसानों को दलहनी फसलों में ट्राईकोडर्मा द्वारा बीज शोधन और भूमि शोधन करने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक गृह विज्ञान डॉ. सरिता देवी ने प्रशिक्षण में आयी हुई महिलाओं को गृह वाटिका और मूल्य संवर्धन के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक कृषि प्रसार डॉ. नितिन कुमार पांडेय ने किसानों को बताया कि जिले में केंद्र द्वारा दलहन बीजोत्पादन का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसमें किसानों को नई प्रजातियों के उर्द के बीजोत्पादन के लिए विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बीजोत्पादन का कार्य करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ने का आग्रह किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें