युवा अधिवक्ता ने बढ़ाया गौरव
ललितपुर। ललितपुर के युवा अधिवक्ता पर्यावरणविद पुष्पेंद्र सिंह चौहान की पर्यावरणीय सोच पर अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ‘द डिपलोमेट’ ने कहानी प्रकाशित की है, जो गौरव की बात है। इस पर राष्ट्रीय युवा योजना के संयोजक सुधाकर तिवारी, रमेश कुमार सिंह, विनोद त्रिपाठी, राजेश पाठक, स्वतंत्र व्यास, शेरसिंह, सचिन जैन, आशीष साहू, बलराम आदि ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान को सराहा है।