पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान होगा
ललितपुर। सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान बैंक लोन, रेल की सुविधा, विकलांग बच्चों को पेंशन सुविधा और राज्यपाल निधि द्धारा लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार भूतपूर्व सैनिकों एवं एक वीर नारी ने जमीनी विवाद, भूमि आंवटन, सिंचाई, राशन की दुकान, शस्त्र लाइसेंस, एनएसएस का प्रमाण पत्र न मिलना आदि समस्याएं बताईं। अपर जिलाधिकारी ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एसके मल्होत्रा ने आभार व्यक्त किया।