उद्यमियों से आवेदन मांगे
ललितपुर। वित्त वर्ष 2019-20 में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उप्र कानपुर के निर्देशानुसार प्रादेशिक पुरस्कार योजनान्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के उपायुक्त बांकेलाल ने बताया कि समस्त मैन्यूफैक्चरिंग/ सेवा क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के ऐसे उद्यमी जिनकी इकाई वर्ष 2017-18 व 2019-20 में लगातार कार्यरत रही हो, उसके टर्नओवर एवं लाभ में लगातार वृद्धि हुई हो, वे अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर 30 जून तक उनके कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से प्राप्त किए जा सकते हैं।