नाले पर अवैध खनन का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी देवेंद्र कुमार जैन पुत्र गुलाब चंद्र जैन ने गांव के नाले पर अवैध खनन करने के आरोप को लेकर खान अधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने शिकायती पत्र में बताया कि मेरी जमीन पास में एक नाला है, जिस पर बालू निकाल कर खनन किया जा रहा है। जेसीबी से बालू निकाली जा रही है, जिससे उपजाऊ भूमि खराब हो रही है। मना करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित ने खनन को रोके जाने की मांग की है।