पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग
ललितपुर। उत्तर प्रदेश आरक्षी पुलिस भर्ती- 2013 का अंतिम परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांग की गई कि परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए। ज्ञापन पर नरेंद्र सिंह, हरी सिंह, संजीव कुमार, रामकुमार, सोनू खान, राहुल के हस्ताक्षर हैं।