जुलाई में होंगे ग्रापए के चुनाव
ललितपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलाई में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाएंगे। गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में संरक्षक सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौंतेय ने कहा कि हर हाल में संगठित होकर समाज की बुराइयों को दूर हटाना है। संगठन की सदस्यता को जून में पूरा कर लिया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी सम्राट सिंह ने सदस्यता के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाए और सभी तहसील अध्यक्षों को सदस्यता शुल्क जमा करने को कहा। इस मौके पर अभिषेक, हरिओम चौरसिया, राजेश त्रिपाठी, राजेंद्र गोस्वामी, शिवनारायण तिवारी, बंशीधर बाबू, राजू तिवारी, प्रियंक सर्राफ, दिनेश बिदुआ, मानवेंद्र राजावत, मनोज झा, लवकुश तिवारी, धरम कुशवाहा, मनोज पुरोहित, अरविंद मिश्रा, जितेंद्र पाल मौजूद रहे।