बुंदेली पुरस्कार को पुस्तकें आमंत्रित
ललितपुर। अखिल भारतीय बुंदेलखंड साहित्य एवं संस्कृति परिषद की ओर से बुंदेली के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पुरस्कारों के लिए तीन - तीन प्रतियां आमंत्रित की हैं। शील चंद्र जैन ने बताया कि 10 जून तक बुंदेली भाषा में किसी भी विषय या बुंदेलखंड से संबंधित किसी भी भाषा में वर्ष 2018 - 19 में प्रकाशित पुस्तकें लेखक के परिचय, फोटो, मौलिकता एवं अन्य कहीं पुरस्कृत नहीं है, के प्रमाणपत्र के साथ परिषद के पता 75, चित्रगुप्त नगर, कोटरा, भोपाल को डाक से या व्यक्तिगत रूप से पहुंचाई जा सकती हैं। इसका कोई शुल्क देय नहीं हैं। पुरस्कार 25 जून को भोपाल में प्रदान किए जाएंगे।