युवा पीढ़ी में बढ़ती नशा प्रवृत्ति चिंताजनक
ललितपुर। अहिंसा सेवा संगठन ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर चिंता जताई। विशाल जैन ने कहा कि तंबाकू से युवाओं का नैतिक पतन हो रहा है, युवा पीढ़ी में नशा की प्रवृत्ति दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, जो चिंता का विषय है। अरविंद सिंह बुंदेला ने कहा कि महिलाओं में तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। अंकित जैन ने तंबाकू से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां होने की जानकारी दी। अभिषेक जैन ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों में भी तंबाकू सेवन की आदत पड़ती जा रही है। गजेंद्र सिंह, रामप्रसाद, प्रजापाल सिंह, दुष्यंत सिंह, ज्योति, अंचल, रश्मि, सोनाली आदि ने विचार रखे। संचालन जितेंद्र जैन और आभार रवि जैन ने व्यक्त किया।