नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का हुआ पतन
ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने महिला सशक्तिकरण जल जागृति अभियान धूमधाम से मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य ने अपने नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का पतन कर लिया है।
मुख्य अतिथि जोनल इंचार्ज ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन ने कहा कि वर्तमान समय विश्व परिवर्तन का दौर चल रहा है। जब तक नारी जागृत नहीं होगी, तब तक दुनिया को नहीं बदला जा सकता है। दुनिया में समाज में चारों ओर अशक्ति छाई हुई हैं, क्योंकि मनुष्य ने अपने नैतिक और अध्यात्मिक मूल्यों का पतन कर लिया है। इससे आंतरिक शक्तियां एवं दैवीय गुण समाप्त हो गए हैं। इनसे मुक्ति नारी शक्ति ही दिला सकती है। एक नारी में यदि आध्यात्मिक नैतिक मूल्यों का समावेश हो गया तो वह अपने जीवन में श्रेष्ठ आचरण करने लगेगी। श्रेष्ठ आचरण से उसका परिवार श्रेष्ठ आचरणयुक्त हो जाएगा। इससे समाज को सुंदर एवं श्रेष्ठ बनने में समय नहीं लगेगा।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी ध्यान रखना है। हमारा देश भारत जो पहले स्वर्ग था और फिर से स्वर्ग बनेगा व भारत विश्व गुरु कहलाएगा। ब्रह्मकुमारी रेखा बहन एवं मायारानी बहन ने शॉल एवं श्रीफल से अवधेश बहन का सम्मान किया। इस मौके पर बतौर बीके गीता, बीके रूबी, बीके प्रीति, किरन, चंदा, रानी, संतोष, राहुल जैन, कर्णपाल सिंह, रविनारायण चौबे, आरपी जायसवाल, रामस्वरूप साहू, सत्यनारायण साहू, काशीराम साहू, नारायणदास साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, मनीष दुबे, रोहित खरे, सुदर्शन, पूरन, गनेश, चंद्रशेखर राठौर, दातार सिंह, नरेंद्र राजपूत, खुशीलाल मौजूद रहे।