फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की अनलोडिंग के लिए शहर में नहीं कोई स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की अनलोडिंग के लिए शहर में नहीं कोई स्थान
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को हुई जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में व्यापारियाें ने डीएम व डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर के समक्ष बाहर से आने वाले वाहनों की अनलोडिंग के लिए स्थल नहीं होने का मामला उठाया। जिस पर डीएम ने एक माह के भीतर इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर केसी यादव ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ व्यापारियों का स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने जिलाधिकारी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिला महामंत्री व्यापार मण्डल द्वारा बताया गया कि स्टेट बैंक की मेन ब्रान्च के पास रोड पर काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे बैंक आने जाने वालों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। उक्त गड्ढों को सही कराने के लिए अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि वह समस्या का समय से निस्तारण पूर्ण कराएं। अध्यक्ष व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि स्टेशन रोड से आकाश होटल तक सड़क के दोनों ओर हाथ ठेला एवं सब्जी की दुकानें लगा ली गई हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। इस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका, क्षेत्राधिकारी सदर व उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि वह आपसी सहयोग के साथ अतिक्रमण की समस्या का निदान कराएं। अध्यक्ष जिला किसान व्यापार मंडल ने बताया कि सब्जी मंडी के गेट पर साइकिल स्टैंड स्थापित होने के कारण वहां पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे व्यापारियों सहित सब्जी मण्डी में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि वह क्षेत्राधिकारी सदर के सहयोग से साइकिल स्टैंड मुख्य द्वार से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थापित कराएं। बैठक में शैलेंद्र सिंघई द्वारा बताया गया कि दुकानदारों को बाहर से आने वाले वाहनों से अनलोडिंग कराने हेतु कोई स्थान निर्धारित नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि वह एक माह के भीतर इस प्रकरण पर कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग ने बताया कि नगर पालिका द्वारा इंडस्ट्रीज क्षेत्र से कोई हाउस टैक्स न वसूल कर केवल गृह से ही हाउस टैक्स वसूला जाता है। इस पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि अन्य जिलों से इस संबंध में संपर्क स्थापित कर रिपोर्ट प्रेषित करें। आलोक एजेन्सी एवं जेट प्रिंटिंग एण्ड आई. टी. के फर्म स्वामियों ने बताया कि इनके द्वारा कृषि विभाग में माल की आपूर्ति की गई थी, लेकिन लगभग 10 माह का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस पर उप निदेशक कृषि द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि भुगतान की धनराशि मार्च माह में अवमुक्त की जा चुकी है। बैठक में महामंत्री उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा बताया गया कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में लगाये गए लाउड स्पीकर खराब हो गए हैं, साथ ही विद्युत पोल भी निर्धारित स्थानों पर नहीं लगाए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि वह इस प्रकरण में कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडी में सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए बायोमेट्रिक मशीन लगवाएं, साथ ही प्रतिदिन सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से समय से दर्ज कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खण्ड-1 केसी यादव, क्षेत्राधिकारी सदर राजासिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड आकाश सचान सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें