फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई इंच की बीड़ी मौत की सीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई इंच की बीड़ी मौत की सीढ़ी
विज्ञापन

ललितपुर। स्थानीय तालाब पुरा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में अंतरराष्ट्रीय व्यसन मुक्ति दिवस के अवसर पर दीदी चित्र रेखा के निर्देशन में जन जागरुकता रैली निकाली गई। रैली तालाब पुरा से वीर सावरकर चौक, शाही रोड, तुवन मंदिर होते हुए वर्णी चौराहा से वरदानी भवन पहुंची। इस दौरान उपस्थित बहनें तख्तियां लेकर चल रही थी। इन पर जागरुकता नारे लिखे हुए थे। इनमें से ढाई इंच की बीड़ी है, यही मौत की सीढ़ी है। बीड़ी सिगरेट और शराब मानव जीवन करे खराब आदि नारे लिखे हुए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित संस्था के सदस्यों ने जन जागरुकता के तहत नगर में पंपलेट भी बांटे। बीके माया दीदी ने कहा कि आज चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। अराजकता से त्रस्त होकर मानव जीवन दुखी है। शांति और खुशी प्राप्त करने के लिए मुझे बुलाया गया है। कार्यक्रम में बहन किरण दीदी, गीता बहन, चंदा बहन, मंजू रानी, हेमलता, लता जयसवाल, राम लली, विमला बहन, संतोष बहन के अलावा भाइयों में लक्ष्मी नारायण, खुशीलाल शर्मा, हरिशंकर साहू, काशीराम साहू, बाबा राहुल जैन, इटारसी से आए सुदर्शन भाई, रोहित भाई आदि उपस्थित रहे। उधर, बड़ी बहन बीके चित्र रेखा दीदी ने बताया 1 जून प्रात: 9:00 बजे से 12:00 बजे तक महिला सशक्तिकरण अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें